Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा।  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन जो 26 दलों का गठबंधन हुआ है वो देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हुआ है। यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे। वे गुरुवार को इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आप प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अनाजमंडी लाडवा व ठोल में जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का जो न्याय पत्र बना है। उसमें हर वर्ग, जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपये, किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफ किया जाना तय किया गया है। आज केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक साल में सभी नौकरियों को भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 36 बिरादरी इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है। क्योंकि आज प्रदेश बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन है। बीजेपी का हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं के साथ धोखा है। इसमें न पक्की नौकरी, न पेंशन, न मेरिट और न आरक्षण है। इसलिए जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है।

आप प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी चुनाव व्यवस्था को खत्म कर चीन और रूस के रास्ते पर चलना चाहती है। बीजेपी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सभी बैंक खाते सीज कर दिए। आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार बीजेपी ने दो-दो वर्तमान मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया। ये सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। किसानों पर जितना अत्याचार बीजेपी सरकार ने किया इतना अंग्रेजों ने भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का जितना अपमान मोदी सरकार में हुआ इतना कभी नहीं हुआ। देश की पहलवान बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले को टिकट दी जाती है। बीजेपी सरकार में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। हर घर में पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार बैठा है। इस सरकार में 47 बार पेपर लीक हुआ। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और अपराध के रास्ते पर जा रहा है। इसके अलावा अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top