Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

जोगिंद्र नगर में 66 हजार केवी की हाइटेंशन तार टूट कर घरों की छतों पर गिरी, एक महिला को लगा करंट

जोगिंद्र नगर में 66 हजार केवी की हाइटेंशन तार टूट कर घरों की छतों पर गिरी, एक महिला को लगा करंट

हरियाणा।  यमुनानगर की हरबंसपुरा कॉलोनी के जोगिंद्र नगर में आज 66 हजार केवी की हाइटेंशन तार अचानक टूट गई। तार टूट कर घरों की छतों पर गिर गई जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। तार गिरने से घर में मौजूद एक महिला को करंट लग गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ घरों में रखा फ्रिेज, एलईडी, कूलर, बिजली के अन्य उपकरण भी जल गए। लोगों के घरों के बाहर लगे बिजली निगम के मीटर भी जल गए। गुस्साए लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

जोगिंद्र नगर में लोग आज अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। तभी जोरदार धमाका हुआ और घरों में करंट आ गया। दहशत के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि घर की छतों व गली में 66 हजार केवी की तार टूटी पड़ी है। हाइटेंशन तार टूट कर घर की छत पर गिरने से मंजू के घर में आग लग गई। आग से उसके घर में रखा कूलर, फ्रिज, पंख, बिजली की फिटिंग समेत अन्य सामान जल गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। काफी देर तक लोगों के घरों में करंट भी आता रहा। जिससे लोगों में डर का माहौल देखा गया।

लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में 66 हजार केवी हाइटेंशन तार के लोहे के पोल गलियों के बीचोबीच लगे हुए हैं। यह हाइटेंशन तारें कई दशक पुरानी हैं, जो अब जर्जर हो चुकी हैं।  कई बार तार को बदलने के लिए बिजली निगम को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कभी कभार अधिकारी आते हैं और तार देख कर चले जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि बिजली निगम की लापरवाही से उनका जो नुकसान हुआ है उसका उन्हें मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top