Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

28 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी

28 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी ने इसकी जानकारी दी। सैनी ने कहा कि इस बार संयुक्त राज्य गणराज्य तंजानिया हमारा भागीदार देश और ओडिशा हमारा भागीदार राज्य है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दाैरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, ओडिशा के राज्यमंत्री सूर्यवंशी सूरज और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया की हाई कमिश्नर अनीसा कपुफी मबेगा का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि पिछले 08 सालों से इस महोत्सव को अपार सफलता और लोकप्रियता मिली है। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला है इस क्षेत्र में 182 तीर्थों की पहचान की जा चुकी है। पहली बार वर्ष 2019 में मॉरीशस, लंदन सितंबर 2022 में कनाडा, अप्रैल 2023 में ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2024 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया गया।

28 नवंबर से 15 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर हर दिन गीता महाआरती का आयोजन होगा। पांच दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन से इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। इसी दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी आयोजन होगा।

नौ दिसंबर को महोत्सव के दौरान पुरुषोत्तमपुरा भाग में संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 10 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा भाग में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन आयोजित होगा।

गीता जयंती के दिन 11 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता पाठ ,भागवत और 18000 विद्यार्थियों द्वारा गीता का पाठ होगा। 48 कोस की सभी 182 तीर्थों पर 11 दिसंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर 9-11 दिसंबर तक गीता महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर पर 5-11 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला और प्रदर्शनी और 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक सरस मेले का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top