Breaking News
संस्कृत भाषा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं – मुख्यमंत्री धामी
संस्कृत भाषा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं – मुख्यमंत्री धामी
यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा- महाराज
यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा- महाराज
आतंकियों को और साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी – प्रधानमंत्री मोदी
आतंकियों को और साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी – प्रधानमंत्री मोदी
आईपीएल 2025– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2025– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
धामी सरकार की सतर्कता चारधाम यात्रा के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित
धामी सरकार की सतर्कता चारधाम यात्रा के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित
क्या आपके चेहरे पर भी हैं दाग-धब्बे, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से कर सकते हैं गायब
क्या आपके चेहरे पर भी हैं दाग-धब्बे, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से कर सकते हैं गायब
मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए दिए 15.5 लाख
मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए दिए 15.5 लाख
मुख्य सचिव ने बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्य सचिव ने बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने लिए कई बड़े फैसले
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने लिए कई बड़े फैसले

पानीपत में जजपा को लगा बड़ा झटका, रघुनाथ कश्यप ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

पानीपत में जजपा को लगा बड़ा झटका, रघुनाथ कश्यप ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

पानीपत।  हरियाणा के पानीपत में जननायक जनता पार्टी को विधानसभ चुनाव के मतदान से तीन दिन पहले बड़ा झटका लगा है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने जजपा को छोड़ दिया। वे वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रघुनाथ कश्यप कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे भाजपा को पानीपत ग्रामीण में बड़ी मजबूती मिली है। एक दिन पहले भाजपा ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को पार्टी में शामिल कराया था।

ऐसे में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर भाजपा दोनों सीटों पर और मजबूत हो हुई है। विदित है कि रघुनाथ कश्यप लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 2019 के बाद 2024 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी।

उन्होंने पानीपत ग्रामीण क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर गत दिनों इस्तीफा दे दिया था। वे जजपा में शामिल हो गए थे। जजपा ने उनको पानीपत ग्रामीण का उम्मीदवार घोषित किया था। रघुनाथ कश्यप गत दिनों से चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। उन्होंने बुधवार को एकाएक भाजपा ज्वाइन कर ली।

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने कहा कि पार्टी ने रघुनाथ कश्यप को पूरा मान सम्मान दिया। रघुनाथ कश्यप को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। वे अब पार्टी छोड़कर दूसरे दल में वापस चले गए हैं। समाज को ऐसे व्यक्ति के लिए फैसला लेना चाहिए। पार्टी इसको लेकर जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top