Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी किरण चौधरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे मौजूद

निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी किरण चौधरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे मौजूद

हरियाणा।  हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। मंगलवार को उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर साकेत कुमार ने राज्यसभा सीट से निर्विरोध सांसद का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सांसद किरण चौधरी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। 20 अगस्त को भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। 21 अगस्त को उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया, इस कारण से किरण चौधरी का निर्विरोध राज्यसभा जाने का रास्ता बन गया। यह रिजल्ट पहले से तय था। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी। इससे पहले किरण चौधरी आज से 20 साल पहली भी राज्यसभा सांसद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन ओपी चौटाला के बहुमत मिलने की वजह से वह राज्यसभा सांसद नहीं बन पाई थीं।

किरण चौधरी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।

यह भाजपा की बड़ी जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि हरियाणा में सरकार अल्पमत में है। मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया था। विपक्ष की तरफ से इस प्रकार का झूठ बोलने के बाद उन्हें किरण चौधरी की एकतरफा जीत के रूप में शीशा दिखाई दे चुका है। यह भाजपा की बड़ी जीत है।

कांग्रेस ने मानी हार
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे थे कि भाजपा सरकार अल्पमत में हैं वो इस चुनाव का फॉर्म तक नहीं भर पाए। कांग्रेस फॉर्म भरने की हिम्मत नहीं कर पाई। कांग्रेस ने सरेंडर किया है। कांग्रेस ने हार मानी है। क्योंकि उन्हें मालूम था कि भाजपा के पास पूरा गणित है और भाजपा ही चुनाव जीतेगी।

लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा
नायब सैनी ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी। क्योंकि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर कुर्सी हासिल करना चाहती है। भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। हम कांग्रेस का झूठ लोगों के सामने ला रहे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top