Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

किरण चौधरी ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाना तय

किरण चौधरी ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाना तय

हरियाणा।  कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब उनकी राज्यसभा सदस्य चुने जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा उनके नाम का आज एलान कर सकती है। आज शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुला ली गई है।

हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर तस्वीर लगभग साफ होने लगी है। कांग्रेस से भाजपा में आई तोशाम से विधायक किरण चौधरी का राज्यसभा जाना लगभग तय है।

किरण समर्थकों की मानें तो मंगलवार को वे विधानसभा पहुंच कर नामांकन-पत्र दाखिल कर सकती हैं। 21 अगस्त नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। वहीं, ऐसा होने पर भाजपा के कुलदीप बिश्नोई को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि इससे पहले वह हिसार से लोकसभा चुनाव की टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट रणजीत सिंह चौटाला को मिल गई थी।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्ससभा की एक सीट खाली हुई है। 2019 में रोहतक से लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। दीपेंद्र के इस्तीफे से खाली हुई सीट उपचुनाव में भाजपा के खाते में जाना लगभग तय है। कांग्रेस पहले ही इस चुनाव में उम्मीदवार उतारने से इन्कार कर चुकी है। कांग्रेस का तर्क है कि उनके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है। लेकिन जजपा और इनेलो खुलेतौर पर कांग्रेस को उम्मीदवार उतारने और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का साथ देने का ऑफर दे चुके हैं। बावजूद इसके कांग्रेस इस चुनाव से दूरी बनाए हुए है। ऐसे में कांग्रेस से कुछ ही दिन पहले भाजपा में आईं किरण चौधरी का राज्यसभा जाना लगभग तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top