Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोली किरण चौधरी, कहा यह प्रभु की इच्छा पर निर्भर है

कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोली किरण चौधरी, कहा यह प्रभु की इच्छा पर निर्भर है

भिवानी।  लोकसभा के बाद अब विधानसभा चुनाव की आहट से पहले ही राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिलने लगे हैं। ये संकेत कांग्रेस की तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने दिए हैं। किरण ने कहा कि अब हरियाणा में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिखता। साथ ही कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रभु इच्छा पर निर्भर है। किरण ने सैलजा की सराहना कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए।

भिवानी में  किरण चौधरी ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। किरण चौधरी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में कहा कि हरियाणा में लोकसभा टिकटों के बंटवारे में रंजिश निकालने के लिए साजिशें व षड्यंत्र रचे गए। किरण चौधरी ने कहा कि टिकटें सही बांटी गई होती तो भिवानी व गुरुग्राम सीटें कांग्रेस जीतती।

साथ ही कहा कि सोनीपत के गढ़ बताते हैं, जहां से पिछली बार हारे और इस बार 20-25 हजार की जीत मामूली है। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि 10 साल में कैसे ये कांग्रेस को 67 सीटों से तली में ले आए।

किरण चौधरी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि अब भी इन्होंने (हुड्डा) हर विधानसभा में 5-5 नेताओं को थापी मार कर प्रत्याशी बना रखा है, जबकि टिकट एक को मिलनी है। किरण चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में किसी धमाके से कम नहीं होगा। इन हालात के चलते उन्हें अब हरियाणा में कांग्रेस का कोई भविष्य नजर नहीं आता।

बाद में कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि यह प्रभु इच्छा पर निर्भर है। किरण ने कहा कि हरियाणा में कुमारी सैलजा सीएम पद के लिए सबसे लायक हैं। उन्होंने एक बार फिर हुड्डा व राव दानसिंह पर अप्रत्यक्ष आरोप लगाते हुए कहा कि हमने ना पर्ची ना खर्ची का सिस्टम चलाया। ना हमारे उपर जमीन हड़पने या सीएलयू के केस न ईडी के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top