Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मेजर अमनदीप जाखड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित, उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल

मेजर अमनदीप जाखड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित, उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल

हरियाणा।  हरियाणा के साल्हावास क्षेत्र के गांव धनिरवास के जांबाज सेना अधिकारी मेजर अमनदीप जाखड़ को  नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित करते हुए सभागार में बताया गया कि मेजर अमनदीप जाखड़ चौथी बटालियन सिख रेजीमेंट में सेवारत हैं। मेजर अमनदीप जाखड़ 15 जून 2023 को नियंत्रण रेखा के निकट कुपवाड़ा जिले के केरल सेक्टर में तैनात एक घात टुकडी का हिस्सा थे। जैसे ही यह घात टुकड़ी ऑपरेशन के लिए रवाना हुई, तभी दो आतंकवादियों ने उनकी टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। बहादुर अधिकारी ने भारी गोलाबारी में भी कुशलता का परिचय देते हुए आतंकवादियों का पीछा किया और दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। मेजर अमनदीप ने अपनी सैन्य टुकड़ियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और ऑपरेशन को सफल किया।

मेजर अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।जनवरी 2024 में अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। धनिरवास सरपंच राकेश जाखड़ ने बताया कि पैतृक गांव लौटने पर अमनदीप व उनके परिजनों को ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मेजर अमनदीप के पिता बेद राम जाखड़ सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद से 2019 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ सेक्टर-13 में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top