Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

किराये के कमरे में मिला विवाहिता का शव, गले पर मिले निशान, मामला दर्ज

किराये के कमरे में मिला विवाहिता का शव, गले पर मिले निशान, मामला दर्ज

हरियाणा।  अंबाला सिटी के परशुराम नगर की मंगला कॉलोनी में 29 वर्षीय विवाहिता मोनिका का शव किराये के कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिला। मृतका के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। गले पर भी निशान थे। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है।

सूचना पाकर अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। सोमवार को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि महिला का पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस चल रहा था।

घुमाने के लिए बच्चों को चंडीगढ़ ले गया था पति 

शिकायतकर्ता मृतका की मां जलबेड़ा रोड निवासी कौशल्य का कहना है कि उनकी बेटी 29 वर्षीय मोनिका की शादी 2015 में उत्तरांचल के पोकरी गांव निवासी राजेश के साथ हुई थी। बेटी ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद नाै साल का बेटा रमन व 7 साल का आरव प्रसाद था। बेटी का दामाद राजेश की आपसी अनबन होने के कारण कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। इस कारण बेटी परशुराम नगर की मंगला कॉलोनी के एक किराये के मकान में रहती थी। बेटा पिता के साथ चंडीगढ़ रहता था व छोटा बच्चा बेटी के साथ रहता था।

पांच अक्तूबर को दामाद राजेश दोनों बच्चों को लेकर चंडीगढ़ चला गया था। बाद में बेटी घर पर अकेली थी। दामाद ने छह अक्तूबर को बताया कि वह मोनिका को फोन कर रहा था लेकिन फोन बंद आ रहा था। रात करीब 10 बजे दामाद बच्चों को संग लेकर आते ही बोला कि मोनिका अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। घर पहुंचे तो देखा कि बेटी निर्वस्त्र पड़ी थी और नाक व मुंह से खून निकल रहा था। गले पर भी निशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top