Breaking News
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हैदराबाद में आयोजित 6वें अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज सम्मेलन में किया प्रतिभाग 
पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने जलेबी बांटकर मनाया नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न 
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी 
उत्तराखंड में नौ नवंबर को लागू हो सकता है यूसीसी, जानिए क्या है यूसीसी में खास 
नकाबपोश महिलाओं ने महिला के गले से चोरी की सोने की चैन, केस दर्ज
जुकाम होने पर आपको भी नहीं देता सुनाई? मतलब इस खौफनाक बीमारी की चपेट में हैं आप
पराली जलाने वाले किसानों पर जिला प्रशासन सख्त, अब तक नौ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की जमकर की धुनाई 
वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘वेट्टैयन’

नकाबपोश महिलाओं ने महिला के गले से चोरी की सोने की चैन, केस दर्ज

हरियाणा।  चरखी दादरी के गांव बिरही खुर्द निवासी महिला के गले से शहर के एक क्लोथ स्टोर में खरीददारी के दौरान सोने की चैन चोरी हो गई। हालांकि चैन चोरी करने वालीं दो महिलाएं प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं।  पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रीनू दादरी आई थी। इसके वह बाजार से सामान खरीदने के बाद रावलधिया क्लोथ स्टोर में आने के लिए शहर ऑटो में सवार हुई थी। इसी बीच शहर पुलिस के पास दो महिलाएं भी उसी ऑटो में चढ़ गई। इन महिलाओं ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और उसकी ओर देख रही थी।

उन्होंने दो बार ऑटो में भी गले से चैन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों नाकामयाब रही। बाद में उन्हाेंने रीनू का पीछा किया और क्लाेथ स्टोर में उसकी चैन चोरी कर ली। जब उसने घर जाकर देखा तो चैन नहीं मिली। बाद में उन्होंने क्लोथ में सीसीटीवी जांच की तो दोनों नकाबपोश महिलाएं चैन चोरी करते हुए नजर आई और बिना कुछ लिए ही दुकान से चली गई। अब उन्होंने पुलिस से महिलाओं का पता लगाकर चैन बरामद कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top