Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा में हुई मानसून की एंट्री, अगले तीन दिन के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी

हरियाणा में हुई मानसून की एंट्री, अगले तीन दिन के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी

हरियाणा। हरियाणा में भी आखिर मानसून की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को मानसून ने हरियाणा के दक्षिण और उत्तरी हिस्से से दस्तक दी। एक तरफ से मानसून ने राजस्थान के रास्ते भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक (कुछ इलाके) और फरीदाबाद से एंट्री मारी तो दूसरी तरफ उत्तर के रास्ते यमुनानगर के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया।

पहले ही दिन गुरुग्राम में 100.5 एमएम और मेवात में 125 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यमुनानगर में भी पांच एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। शनिवार को मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। अगले तीन दिन के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हरियाणा में मानसून इस बार निर्धारित तारीख से एक दिन बाद पहुंचा है। राज्य में मानसून पहुंचने की तय तारीख 27 जून है। पहले दिन यह कमजोर रहा। गुरुग्राम व मेवात को छोड़कर बाकी जगह बूंदाबांदी ही हुई है। मानसून की आहट से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।हालांकि लोगों को अब उमस से जूझना पड़ रहा है। हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 78 फीसदी तक दर्ज की गई है। राज्य में सबसे गर्म सिरसा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top