Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग की नई पहल, गुड मार्निंग नहीं अब बोलेंगे ‘जय हिंद’  

बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग की नई पहल, गुड मार्निंग नहीं अब बोलेंगे ‘जय हिंद’  

हरियाणा।  हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग नई व अच्छी पहल करने जा रहा है। प्रदेश के स्कूलों में बच्चे अब अंग्रेजी के शब्द गुड मार्निंग नहीं अब ‘जय हिंद’ बोलेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

राजकीय स्कूलों में सुबह प्रार्थना या फिर कक्षा में गुरुजी के आगमन पर विद्यार्थी गुड मार्निंग की जगह जय हिंद के साथ अभिवादन करेंगे। प्रदेश भर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद अभिवादन के तौर पर लागू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

पत्र में कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जय हिंद अभिवादन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की एक मजबूत भावना पैदा करता है। यह प्रत्येक भारतीय के रूप में उनकी पहचान और देश के भविष्य में संभावित योगदान का दैनिक स्मरण करवाता है।

बोस ने दिया था नारा
निदेशालय ने उल्लेख किया कि जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से दिया गया था।  उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज का गठन किया था, जिसमें उन्होंने जय हिंद के नारे को लोकप्रिय बनाया था। स्वतंत्रता के बाद जयहिंद को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से अभिवादन के तौर पर अपनाया गया, जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top