Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

वन नेशन-वन इलेक्शन से बचेगा देश का समय व खर्च- सीएम नायब सैनी 

वन नेशन-वन इलेक्शन से बचेगा देश का समय व खर्च- सीएम नायब सैनी 

हरियाणा।  भिवानी में बुधवार को शादी समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब भिवानी पहुंचे। शादी समारोह में शिरकत के बाद प्रैस वार्ता में मुख्यमंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास हाेने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन से देश का समय व खर्च बचेगा। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लोगों को नहीं उलझना पड़ेगा। इससे देश का समय बचेगा व विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

किसान के रेल रोको आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात कर उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारों को न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देना चाहिए। हरियाणा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। एमएसपी व भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का किसानों लाभ मिल रहा है। हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस अपने कार्यकाल में लोगों के कार्य करती तो लोग उनका चुनाव में साथ देते। कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का इस्तीफा मांगें मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। उन्होंने उदयभान का इस्तीफा मांग कर अच्छा कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार नशे के विरुद्ध कार्य कर रही है। नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। नशे के खिलाफ सरकार द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। मां-बाप को भी बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहिए। योजनाओं से युवाओं को सशक्त किया जा रहा है। रोजगार को लेकर सरकार युवाओं के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top