Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भीषण गर्मी से लोगो को मिली राहत, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, लोगों ने जमकर उठाया लुफ्त

भीषण गर्मी से लोगो को मिली राहत, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, लोगों ने जमकर उठाया लुफ्त

नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक घंटे बारिश हुई, वहीं कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे लोगों ने गर्मी में काफी हद तक राहत महसूस की है। बरसात के साथ क्षेत्र के कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं आसमान में बादल छाने और बरसात से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बरसात का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

वहीं, इस बरसात ने वन्य जीवों और पेड़-पौधों के लिए औषधि का काम किया है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। दोपहर 2 बजे बाद आसमान में बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई। जिससे काफी हद तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पिछले सप्ताह भर से लोगों व जीव-जंतुओं को भीषण गर्मी और जोरदार तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था।

बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। जिसके चलते बाजार भी सुनसान नजर आने लगे थे। किसान और आमजन बरसात होने की आस लगाए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को करीब दो बजे बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। आसमान में बादल छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। जिसके बाद आधे घंटे की जोरदार बरसात ने मौसम में ठंडक घोल दी। तापमान में गिरावट तो दर्ज की ही गई, बल्कि तेज धूप व चल रही हीट वेव से आमजन को काफी हद तक राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top