Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिली राहत, तेज आंधी के साथ हुई बारिश 

हरियाणा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिली राहत, तेज आंधी के साथ हुई बारिश 

सोनीपत।  हरियाणा में नौतपा के आठवें दिन सुबह से तेज हवा चली। गत दिनों के मुकाबले शनिवार को सूरज की किरणें कमजोर रही। तपिश में कमी आने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर एक बजे बादल छाने लगे। डेढ़ बजे तक बादलों ने आसमान पूरी तरह घेर लिया। दोपहर दो बजे आंधी चली। साथ-साथ आसमानी बिजली की कड़कड़ाहट सुनाई दी। कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के परिवर्तन से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं रोहतक के कलानौर कस्बे में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस कड़ी में हिसार में बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

सोनीपत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आंधी के साथ आई बूंदाबांदी ने राहत दी है। सुबह से आसमान में बादलों व सूर्य के बीच आंख मिचौली शुरू हो गई थी। उसके बावजूद तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई थी। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा शुरू हो गई। इसके 15 मिनट बाद बूंदाबांदी आने से मौसम में काफी बदलाव दर्ज किया गया। लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है।

यमुनानगर में आज भी भीषण गर्मी पड़ रही है। जिले का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के आसमान में काले बादल घिर आए थे। परंतु साढ़े नौ बजे से फिर से तेज धूप निकलने लगी। गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल मौसम साफ है और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी हो रही है।

पिछले दिनों में गर्मी का असर सड़कों पर साफ दिखने को मिल रहा था। भीषण गर्मी में बहादुरगढ़ से अपने वाहनों में दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अब मेट्रो सुरक्षित और सुकून भरी यात्रा के लिए पहली पसंद है। हालात यह हैं कि बहादुरगढ़ में शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर ही यात्रियों से गाड़ी फुल हो रही है। अगले स्टेशन बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को बैठने की जगह भी नहीं मिल पा रही है। डीएमआरसी से मिले आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल मई में जहां मेट्रो में प्रतिदिन औसतन 52.42 लाख लोगों ने सफर किया था, वहीं इस साल मई में प्रतिदिन औसतन 60 लाख यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top