Breaking News
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  
नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  
शराब पार्टी में कहासुनी के बाद सलमान की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शराब पार्टी में कहासुनी के बाद सलमान की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.24 लाख रुपये, मामला दर्ज
अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.24 लाख रुपये, मामला दर्ज
चारधाम यात्रा- 28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा- 28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
 प्रदेश शासन ने आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियों पर लगाया प्रतिबन्ध 
 प्रदेश शासन ने आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियों पर लगाया प्रतिबन्ध 
क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा नमक खाना भी है खतरनाक, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 
क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा नमक खाना भी है खतरनाक, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 
उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज
उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा गैरहाजिर शिक्षकों व कर्मचारियों को किया जाए बर्खास्त
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा गैरहाजिर शिक्षकों व कर्मचारियों को किया जाए बर्खास्त

प्रदेश में प्रचण्ड गर्मी से परेशान लोग, तापमान 41.0 डिग्री के पार

प्रदेश में प्रचण्ड गर्मी से परेशान लोग, तापमान 41.0 डिग्री के पार

महेंद्रगढ़।  हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर धीरे-धीरे प्रचण्ड गर्मी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। इसके साथ सम्पूर्ण इलाके पर दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। भीषण आग उगलने वाली गर्मी से आमजन का दिन और रात का चैन छीन लिया है और आमजन घरों में रहने के लिए मजबूर है। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी गर्म और शुष्क मरूस्थलीय हवाओं ने व बीच- बीच में सतही हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी के तेवरों को प्रचंड  रूप दिखा रहा है। हालांकि गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी से जिला महेंद्रगढ़ पर छिटपुट हीट क्लाउड भी देखने को मिल रहे हैं। आज दोपहर 12.00 बजे तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 41.0 डिग्री से 44.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश 43.0 डिग्री सेल्सियस और 43.6 दर्ज किया गया है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 29.0 डिग्री सेल्सियस और 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य रात्रि तापमान से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं।

आज जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल का रात्रि तापमान सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में लगातार वृद्धि होगी और आमजन को भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लूं के  थपेड़ो से रूबरू होना पड़ेगा। इसीलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top