Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को दबोचा, बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, कई अन्य सदस्य अभी भी फरार

पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को दबोचा, बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, कई अन्य सदस्य अभी भी फरार

यमुनानगर।  हरियाणा के यमुनानगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए-2 टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 22 बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरोह के कई अन्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों से 20 से अधिक बाइक और बरामद की जानी है।

सोमवार को डीएसपी राजेश कुमार ने सीआईए-2 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुतबिक, काफी समय से जिले में वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। वाहन चोरी को रोकने के लिए टीमों को लगाया गया था। सीआईए-2 के प्रभारी राज कुमार ने अपनी टीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विष्णु कॉलोनी निवासी आकाश, रामेश्वर शाह और गुलाब नगर चौक निवासी हरिंदर उर्फ हांडा के रूप में हुई।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। काफी समय से विष्णु नहर में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों ने 40 से अधिक वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस तीनों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों से 20 से अधिक बाइक ओर बरामद की जानी है।

यूपी में चार से पांच हजार में बेचते थे बाइक
पूछताछ में पता चला है कि गैंग के सदस्य संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। एक युवक बाइक सवार का पीछा करता था। जबकि, एक रेकी करता था। इसके बाद तीसरा युवक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद आरोपी बाइक को कुछ दिन के लिए छुपा देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को यूपी में चार से पांच हजार रुपये में बेच दिया जाता था। पुलिस बाइक को बेचने में मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top