Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया एलान, हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया एलान, हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे।

पंजाब, दिल्ली से मिलती है हरियाणा की संस्कृति

मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी।  हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे।

पीएम पर भड़के सांसद संजय सिंह

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही है। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और  बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने ‘हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल’ का नारा दिया।

 

बूथ स्तर पर लड़ेंगे चुनाव

संदीप पाठक ने कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र में हमने लोकसभा चुनाव लड़ा। हम सिर्फ 20 हजार वोट से हारे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे। एसवाईएल को लेकर कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top