Breaking News
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
आईपीएल 2025– चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2025– चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण 
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण 
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
सिनेमाघरों में नहीं चला ‘केसरी चैप्टर 2’ का जादू, फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट
सिनेमाघरों में नहीं चला ‘केसरी चैप्टर 2’ का जादू, फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट
उत्तराखंड सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद करने का लिया फैसला 
उत्तराखंड सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद करने का लिया फैसला 
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव
मलेरिया के इलाज के बाद भी रहती है कमजोरी और थकान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा लाभ
मलेरिया के इलाज के बाद भी रहती है कमजोरी और थकान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा लाभ
धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी
धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने टोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की धन्यवादी बैठक को किया संबोधित 

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने टोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की धन्यवादी बैठक को किया संबोधित 

टोहाना।  भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि 1996 में मैंने भाजपा का झंडा उठाया था। तब से लेकर कार्यकर्ता मेरे साथ लगाव रखते हैं। 2005 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इस बार पार्टी मुझे विधानसभा का चुनाव न लड़वाएं क्योंकि इस समय मेरे पास राज्यसभा सांसद का दायित्व है। मेरी भूमिका कार्यकर्ता के नाते रहेगी। जिसे भी पार्टी कमल का फूल देकर विधानसभा की टिकट दे, उसकी जीत सुनिश्चित करनी है। जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से पार्टी को सींचने का काम किया है, उससे टोहाना में भाजपा बहुत ज्यादा मजबूत हुई है। हर मोर्चे व कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। पिछले साढ़े चार साल से पहले के कार्यकाल का श्रेय लेने वाले नेताओं के भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोडे रगड़वा दिए।

वे शनिवार को टोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की धन्यवादी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें हराने के लिए टीम इकट्ठा हुई थी। इसमें पूर्व मंत्री, जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उनकी टीम सहित कई नेता भाजपा को हराने के लिए लगे रहे। अगले चुनाव में इन सब लोगों के चेहरे के नकाब उतर जाएंगे। लोकसभा की सीट हम सौ फीसदी जीतेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि कल मीडिया में चला दिया गया कि अशोक तंवर ने जिलाध्यक्षों की शिकायत दी है। मगर मुझे किसी से शिकवा नहीं है। मेरी तरफ से सबका धन्यवाद है। यह भाजपा है, यहां सबकी निगाह में ज्यादा व कम काम करने वाले होते हैं।

थोड़े दिन बाद फिर से हम लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाना है। अगर कहीं प्रचार-प्रसार या किसी अन्य चीज में कमी रही है, तो उसको दूर करना है। यह भी देखना है कि कौन सा साथी ऐसा है, जो गुमराह हो गया। विपक्ष ने धक्के से हवा-हवाई माहौल बना दिया। दस साल के कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छे कार्य किए। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अब नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है।

अशोक तंवर ने कहा कि सट्टे वाले तो इस चुनाव में बर्बाद हो गए हैं। सट्टे वालों ने तो हमें मिटा दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उठा दिया। सैकड़ों करोड़ रुपये सट्टे वालों का डूब चुका है। वह अपना पैसा बचाने के लिए मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। सट़्टा उनका प्रोफेशन हो सकता है, लेकिन ठीक को ठीक कहेंगे तो सही रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री रिंकू मान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top