Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

राजद प्रमुख लालू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

राजद प्रमुख लालू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद  उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। 77 वर्षीय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद हैं।

सोमवार को पटना से दिल्ली पहुंचे लालू यादव को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि किडनी की गंभीर समस्या का पता चलने के बाद दिसंबर 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने ट्रांसप्लांट के लिए अपनी एक किडनी दान की थी।

2022 में यादव को अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर गिरने के बाद कई फ्रैक्चर भी हुए थे। एम्स में आगे की देखभाल के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने से पहले उनका पहले पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया था।

अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से संबंधित चारा घोटाला के कई मामलों में दोषी ठहराए गए राजद नेता फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top