Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

डाबड़ा चौक पर रातों-रात किया सड़क का निर्माण, संदेह के दायरे में आया नगर निगम

डाबड़ा चौक पर रातों-रात किया सड़क का निर्माण, संदेह के दायरे में आया नगर निगम

हरियाणा।  हिसार में नगर निगम ने डाबड़ा चौक पर रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच सड़क का निर्माण कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने डाबड़ा चौक के पास गोविंद नगर एरिया में कड़ाके की सर्दी में रात 12 से सुबह 4 बजे तक सड़क को निर्माण कराया। जिसमें रातों-रात काम किए जाने पर लोगों ने सवालिया निशान लगाए।

अर्बन एस्टेट निवासी अरूण शर्मा, राजेंद्र सिहाग, एमएस बंसल ने कहा एमएसी कालोनी की सड़कें पिछले तीन साल से टूटी होने के बाद भी उनको नहीं बनाया जा रहा। दूसरी ओर गोविंद नगर में आधी रात को मस्टिक लेयर डाली गई है। इस तरह की कार्यप्रणाली से नगर निगम संदेह के दायरे में है। इससे पहले नगर निगम ने साउथ बाइपास पर दिसंबर महीने में स्लिप रोड को तारकोल से बनाया।

लेवल को लेकर लोगों का विरोध
संत नगर में नगर निगम ने पिछले सप्ताह कंकरीट की सड़क का निर्माण किया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सड़क के लेवल को लेकर भी लाेगों ने सवाल उठाए। जिसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। संत नगर के लोगों ने कहा कि तीन दिन में सड़क का निर्माण नहीं कराया तो निगम आयुक्त तथा मंत्री रणबीर गंगवा से मिलेंगे।

इससे पहले यह सड़क रही विवादों में
धान्सू से धिकताना गांव करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क 15 दिन में ही उखड़ने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने 15 नवंबर को जेई, एसडीओ, एक्सईएन को सस्पेंड किया था। करीब पौने दो करोड़ से बनी आर्यनगर से गंगवा तक की 5.5 किलोमीटर सड़क भी निर्माण के महज 10 दिन में उखड़ गई।बिटुमिन व इंटरलॉकिंग टाइलों से बनी सड़क में घटिया सामग्री के सवालों के बाद एजेंसी को नोटिस दिया गया था।

अधिकारी के अनुसार
किसी भी महकमे की सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं होना चाहिए। ऐसा मिला तो उसकी जांच कराएंगें। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया था। दिल्ली चुनाव में गया हूं, आते ही रिपोर्ट लूंगा। -रणबीर गंगवा, पीडब्ल्यूडी मंत्री, हरियाणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top