Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मोबाइल टावर ठीक करने वाले फिल्ड टेक्निशियन पर रॉटवीलर कुत्तों ने किया हमला, 20 जगह काटा, बाल- बाल बची जान 

मोबाइल टावर ठीक करने वाले फिल्ड टेक्निशियन पर रॉटवीलर कुत्तों ने किया हमला, 20 जगह काटा, बाल- बाल बची जान 

हमला करने वाले सभी कुत्ते थे रॉटवीलर

अंबाला। हरियाणा के अंबाला के शाहबाद में अरोड़ा मोर्ट्स के पास लगे मोबाइल टावर ठीक करने वाले फिल्ड टेक्निशियन पर पालतू रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना सोमवार शाम छह बजे की है। करीब चार से ज्यादा कुत्तों ने अंबाला सिटी के मोती नगर निवासी 21 वर्षीय शाहजेब की टांगों पर करीब 20 जगह काटा। शाहजेब की एक जगह से टांग की मांसपेशियां तक बाहर आ गई हैं। घायल ने बताया कि हमला करने वाले पालतू कुत्तों की संख्या 4 से ज्यादा थी लेकिन वह ठीक से देख नहीं पाया।

यह कुत्ते टावर लगवाने वाले मालिक के थे। वह जैसे ही गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो अचानक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनने के बाद मालिक के नौकर आए तब जाकर कुत्तों ने उसे छोड़ा। साथियों की मदद से पहले शाहबाद के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से अंबाला छावनी अस्पताल रेफर कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद शाहजेब को छुट्टी मिल गई।

अंबाला से शाहबाद टावर दुरुस्त करने गया था शाहजेब
घायल शाहजेब ने बताया कि वह टाटा कम्यूनिकेशन कंपनी में कार्यरत है। कंपनी की तरफ से शिकायत मिलने पर वह अपनी कंपनी के ही तीन साथियों के साथ शाहबाद टावर ठीक करने के लिए गया था। उसके दो साथी तो गेट खोलकर टावर पर चढ़ गए थे। कुछ ही देर में वह गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो कुत्तों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि उसने कुत्तों को चेहरे की तरफ नहीं आने दिया, वरना यह हमला जानलेवा हो सकता था।

सभी हमलावर कुत्ते रॉटवीलर
वह कंपनी अधिकारियों के संज्ञान में मामला डालने के बाद नजदीकी थाने में भी जल्द शिकायत देंगे। शाहजेब ने बताया कि वह मोती नगर में ही किराये के मकान में रहता है। कुत्ते रॉटवीलर थे। टावर लगवाने वाले मालिक ने अपने घर पर काफी कुत्ते रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top