Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, प्रधानमंत्री की नीतियों को बताया बेहतर 

सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, प्रधानमंत्री की नीतियों को बताया बेहतर 

जिंदल हाउस पर विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल होने का किया एलान 

हिसार l  उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल भी कांग्रेस ने छोड़ दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स के माध्यम से दी। सावित्री आज भाजपा में शामिल होंगी। देश की सबसे अमीर महिला एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने बुधवार को जिंदल हाउस पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल होने का एलान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को बेहतर बताया। वीरवार को सीएम नायब सिंह सैनी हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे और इसी दौरान उनकी मौजूदगी में सावित्री जिंदल औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगीं। वे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में मंत्री रह चुकी हैं।

उनके पति स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल भी कांग्रेस राज में मंत्री बने थे। नवीन जिंदल होली से एक दिन पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं और उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। सावित्री जिंदल ने कहा कि बेटे नवीन के भाजपा में शामिल होने फैसला का पूरे परिवार का है। कांग्रेस से भी कुछ महीने पहले चुनाव लड़ने का आफर था, लेकिन उस समय चुनाव लड़ने का मन नहीं था। अब वे भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग देंगी। बेटे नवीन और भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगीं।

उन्होंने कहा कि नवीन के भाजपा में शामिल होने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। किसी जानकार का फोन आया तो पता चला कि भाजपा ने नवीन को लोकसभा का टिकट दिया है। सावित्री ने बताया कि घर में राजनीति को लेकर आपस में ज्यादा बात नहीं होती है। वे भी चुनाव से दूर थीं मगर अब नवीन के चुनाव में सभी साथ रहेंगे। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य लोकसभा चुनाव में नवीन की जीत सुनिश्चित करना है। विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय परिस्थितियों के हिसाब से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का रुख जानने के लिए जिंदल हाउस में बैठक बुलाई गई थी। कार्यकर्ताओं के विचारों का मान-सम्मान रखना उनका फर्ज है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top