Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने ऑरेंज- तथा रेड अलर्ट किया जारी, 19 जून के बाद बारिश की संभावना 

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने ऑरेंज- तथा रेड अलर्ट किया जारी, 19 जून के बाद बारिश की संभावना 

हरियाणा।  भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले तीन दिन तक राहत के कोई आसार नहीं बन रहे। 19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री मानसून गतिविधियों से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम में बदलाव का असर पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों पर अधिक दिखेगा। शेष हरियाणा के जिलों पर भी आंशिक असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज- तथा रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने पंचकूला,अंबाला ,कुरुक्षेत्र ,करनाल ,कैथल ,फरीदाबाद, पलवल,नूंह, गुरुग्राम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 8 जिलों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अन्य जिलों में 43 से 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

4 जिलों को छोड़कर 11 जिलों में रात का तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। 7 जिलों में रात का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

नया पश्चिमी विक्षोभ सेंट्रल पाकिस्तान के ऊपर आएगा, जिसके चलते निम्न दबाव की रेखा पंजाब से लेकर दक्षिणी पूर्वी उत्तराखंड तक जाएगी। अरब सागर से भी दक्षिणी पश्चिमी हवाएं नमी को बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top