Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

सुनीता केजरीवाल आज अनाज मंडी में विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित, कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

सुनीता केजरीवाल आज अनाज मंडी में विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित, कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

हरियाणा।  यमुनानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। दोपहर बाद वह यमुनानगर के ब्लॉक साढौरा की अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस जनसभा को बदलाव जनसभा नाम दिया गया है। सुनीता केजरीवाल की इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लोगों को पांच गारंटी दी हैं। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता से मुफ्त और 24 घंटे बिजली, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, सभी माताओं और बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह, हर युवा को रोजगार देने का वादा किया है।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के करीब सात हजार गांवों में बदलाव जनसंवाद करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब अगले 15 दिनों के भीतर 90 विधानसभा क्षेत्रों की 45 रैलियां करने का खाका तैयार किया है। आम आदमी पार्टी दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक रैली करेगी। आम आदमी पार्टी के लोकसभा स्तरीय सहसचिव ललित त्यागी ने बताया कि बदलाव जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक सहित अनेक शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।

ललित त्यागी ने दावा किया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों का विधानसभावार आंकलन करें तो लोगों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को नकार दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने तीसरे विकल्प के रूप में स्वयं को लोगों के सामने सरकार बनाने के लिए पेश किया है। बदलाव जनसभा के माध्यम से केजरीवाल की पांच गारंटी बताने के अलावा आम आदमी पार्टी लोगों के मन में यह विश्वास पैदा करेगी कि दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बन सकती है।

आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी

हरियाणा को मुफ्त 24 घंटे बिजली।

 सबको अच्छा और मुफ्त इलाज।

सरकारी स्कूलों में मुफ्त और अच्छी शिक्षा।

सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि।

  • हर युवा को मिलेगा रोजगार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top