Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा के कई जिलो में तापमान में आई गिरावट, बढ़ी ठण्ड, न्यनूतम तापमान 1.6 डिग्री पर पहुंचा 

हरियाणा के कई जिलो में तापमान में आई गिरावट, बढ़ी ठण्ड, न्यनूतम तापमान 1.6 डिग्री पर पहुंचा 

हिसार।  हरियाणा के कई जिले शीत लहर से गंभीर शीत लहर की चपेट में है। बुधवार को हिसार में रात का तापमान 1.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो तापमान में अभी 3 दिन और गिरावट आएगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम की चरम परिस्थितियां बनी हुई हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों से आ रही हवाओं ने इन क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया है, जिससे संपूर्ण इलाके में तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति देखने को मिल रही है। वीरवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 दिसंबर तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 15 की रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके आने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और इसके आगे निकलने के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।

ऐसे बनती है शीत लहर व गंभीर शीत लहर की स्थिति
जब न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री या इससे कम हो जाए तो उस समय शीत लहर की स्थिति पैदा होती है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री या इससे कम हो जाए तो उस समय गंभीर शीत लहर की स्थिति पैदा होती है।

क्षेत्र-अधिकतम-न्यनूतम
अंबाला-20.4-7.8
हिसार-21.5-1.6
करनाल-20.8-3.6
रोहतक-19.3-4.4
सिरसा-22.2-4.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top