Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास करवा रही है- सीएम नायब सैनी

प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास करवा रही है- सीएम नायब सैनी

रोहतक।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक पहुंचे थे। यहां उन्होंने नए बस स्टैंड के सामने स्वतंत्रता सैनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि कांग्रेस की नीयत में ही खोट है। उनके झूठ में मत फंसा करो। प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास करवा रही है। ठोहले अनुसार नौकरी देने का वायदा करने वाले क्या करें। साथ में सीएम सैनी ने यह दावा भी कर दिया कि 2029 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच की ओर से रखी छह मांगों को मंजूर करते हुए कहा कि एमडीयू में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से चेयर स्थापित होगी। प्रदेश में किसी एक शिक्षण संस्था का पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर नामकरण होगा। नए बस स्टैंड के सामने स्थापित पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के पास 30 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। स्कूलों में एक अक्तूबर को पंडित श्रीराम शर्मा जयंती मनाई जाएगी।

मौके पर केबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर रेणु डाबला, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top