Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा सिरसा, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा सिरसा, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

सिरसा।  हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सिरसा के डबवाली तेजा खेड़ा फार्म हाउस में रखा गई है। उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया है। उन्हें हरी पगड़ी और चश्मा भी पहनाया गया। जनप्रिय और किसान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विपक्षी पार्टियों के नेता भी उन्हें श्रद्धासुमन देने के लिए पहुंच रहे हैं।

ओपी चौटाला के अंतिम दर्शनों के लिए दूसरे राज्यों से भी नेता पहुंचे हैं। इसके अलावा उनके समर्थक, प्रसंशक व चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। ओपी चौटाला के नजदीकी गमगीन हैं। कुछ लोगों के आंखों में आंसू हैं। उनके चाहने वालों के लिए यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला समय है। अंतिम दर्शन के लिए पहुंची कुछ महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने रोते हुए ओपी चौटाला को पुष्ट भेंट कर श्रद्धांजलि दी।

शनिवार दोपहर में मंत्री अरविंद शर्मा, कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौर, डबवाली से कांग्रेस नेता केवी सिंह, पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री भाजपा नेता मनप्रीत बादल, निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि दी। ओपी चौटाला के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने पुलिस की टुकड़ी पहुंच गई है।

लंबी लाइन आई नजर
नम आंखों से अपने नेता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। हर कोई हाथ जोड़ कर नम आंखों से अपना नेता को विदाई दे रहा है।

बेटे अभय चौटाला ने पिता को किसान-मजदूर वर्ग का मसीहा तो पौते दुष्यंत ने लौहपुरुष बताया
पिता के निधन पर उनके छोटे बेटे अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर लिखा- पिताजी का निधन सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनके आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादा ओपी चौटाला को लौहपुरुष बताया।

शुक्रवार को गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top