Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया काम- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया काम- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हरियाणा।  हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा में हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनीपत में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायकों का सम्मान कैसे होता है वह हरियाणा की धरा पर देखने को मिलता है। महाराणा प्रताप ने विदेशी हुकूमत को चुनौती देने की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने मेवाड़ व सर्व धर्म के काम करने के लिए अपनी जान न्योछावर की थी। चुनावी दौर में आज केंद्र सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत मिशन की लड़ाई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गांव जाखौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्यों में आज हरियाणा बहुत आगे बढ़ा है। परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने काम किया है। जबकि कांग्रेस के एजेंडे में कुछ नहीं है। कांग्रेस ने आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ाने का काम किया और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया था। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जहां जाते हैं वहां दूसरे प्रदेश को कोसते हैं और इटली जाकर भारत को कोसते हैं। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया। कांग्रेस के राज में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। आज दुश्मन देश भारत माता की भूमि पर आंख उठाकर नहीं देखते। हरियाणा के जवानों का शौर्य और पराक्रम को पूरा देश सलाम करता है।

करनाल के असंध में योगी 
सोनीपत रैली के बाद योगी करनाल के असंध आ रहे हैं। असंध की अनाज मंडी में भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र राणा के समर्थन में रविवार को जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असंध पहुंच रहे हैं।

रैली के माध्यम से योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे और पार्टी के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में उत्साह देखा जा रहा है। रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top