Breaking News
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी श्रीलंका मास्टर्स
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी श्रीलंका मास्टर्स
टिहरी के थत्यूड़ में दो भाईयों की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत 
टिहरी के थत्यूड़ में दो भाईयों की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत 
तस्करों ने वन दारोगा पर किया हमला, बंदूक तोड़कर लूटे कारतूस, हमलावरों की तलाश शुरू
तस्करों ने वन दारोगा पर किया हमला, बंदूक तोड़कर लूटे कारतूस, हमलावरों की तलाश शुरू
प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
मसपुर-कालियावास गांव के बीच स्थित नहर के पास टकराई दो बाइक, एक युवक की गई जान 
मसपुर-कालियावास गांव के बीच स्थित नहर के पास टकराई दो बाइक, एक युवक की गई जान 
अपने बयान के लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रकट किया खेद
अपने बयान के लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रकट किया खेद
अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की सिनेमाघरों में हुई धीमी सुरुआत, पहले दिन कमाए एक करोड़ 13 लाख
अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की सिनेमाघरों में हुई धीमी सुरुआत, पहले दिन कमाए एक करोड़ 13 लाख
विधानसभा में भू-कानून को अधिक सशक्त करते हुए ऐतिहासिक संशोधन विधेयक किया पास
विधानसभा में भू-कानून को अधिक सशक्त करते हुए ऐतिहासिक संशोधन विधेयक किया पास
क्या आपको भी रहती है लंबे समय तक हिचकी की समस्या, तो जान लीजिये कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं
क्या आपको भी रहती है लंबे समय तक हिचकी की समस्या, तो जान लीजिये कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

सड़क हादसे में मृत चारों व्यक्तियों का रेवाड़ी में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सड़क हादसे में मृत चारों व्यक्तियों का रेवाड़ी में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हरियाणा।  रेवाड़ी में शुक्रवार को गांव लिसाना निवासी चारों मृतको का सुबह करीब 10 बजे के आसपास शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे तैसे आसपास के लोगों ने संभाला। रात करीब 12 बजे के आसपास शव लिसाना में पहुंचा था। शव को लेने के लिए परिजन हरिद्वार गए थे। हरिद्वार के पास ही ट्रक के पीछे अर्टिगा गाड़ी टकराने से चारों की मौत हुई थी। वहीं, पांचवा गंभीर रूप से घायल को ऋषिकेश एम्स भर्ती करवाया गया है। जैसे ही शव सुबह के समय गांव में पहुंचा, इस दौरान चीख पुकार मच गई। पूरा गांव विलाप से गूंज उठा। उसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। फिलहाल चारों मृतकों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सड़क हादसे में मरने वाले चारों थे शादीशुदा
बुधवार देर रात हरिद्वार न्यू ईयर मनाने जा रहे अर्टिगा सवार गांव लिसाना के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं, घायल महिपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान केहर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य सिंह (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष कुमार (36) पुत्र बलवान सिंह और प्रकाश सिंह (40) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक केहर सिंह शादीशुदा था। उसका एक लड़का भी है।

वहीं, मनीष लिसाना कॉलेज में ही कर्मचारी था। मनीष भी 2 बच्चों का पिता था। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीसरा मृतक प्रकाश सिंह एक टैक्सी ड्राइवर था और उसके भी 2 बच्चे हैं। जबकि, चौथा मृतक आदित्य मजदूरी करता था। उसकी भी शादी हो चुकी है, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं था। इनमें मनीष और केहर आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, उपचाराधीन महिपाल सिंह एक टैक्सी ड्राइवर है। उसके 2 बच्चे हैं। महिपाल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल महिपाल का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top