Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश की जनता को कोई विश्वास नहीं रहा- मुख्यमंत्री नायब सैनी

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश की जनता को कोई विश्वास नहीं रहा- मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा।  प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दलित विरोधी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जिस दिन थोड़ी सी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर दी, उसी दिन गाड़ी से उतार दिए जाएंगे। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में प्रदेशभर से आए ब्राह्मण संगठनों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉन की तरह जेल से बाहर निकले केजरीवाल

नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार में जेल गए अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बाद डॉन की तरह बाहर निकले हैं। केजरीवाल को हरियाणा नहीं, पंजाब जाना चाहिए। पंजाब के किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश की जनता को कोई विश्वास नहीं रहा है। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो झूठ और लूट के साथ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद उनके साथ है।

बैठक में ये रहे मौजूद
रोहतक में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन मंत्री फनींद्र नाथ शर्मा, कैथल से अशोक शर्मा, पानीपत से सतीश गौतम, रोहतक नागेंद्र शर्मा व नरेश वत्स, हिसार से रामफल शर्मा, उचाना से रामफल शर्मा, बोहर से एडवोकेट सतीश कौशिक व अन्य जिलों के ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top