Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

बढ़ रहे डेंगू के केसों ने बढाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे अस्पताल 

बढ़ रहे डेंगू के केसों ने बढाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे अस्पताल 

हरियाणा।  हरियाणा में बढ़ रहे डेंगू के केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के जिलों में रोजाना सैकड़ों मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 4329 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं और तीन की मौत भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पंचकूला की है। यहां अब तक 1226 केस मिल चुके हैं। इसी प्रकार हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत में भी काफी संख्या में केस मिल चुके हैं।

प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को पत्र लिखते हुए कहा कि राज्य में फॉगिंग का परिणाम वर्तमान स्थिति के हिसाब से मेल नहीं खा रहा है। उनके कहने का मतलब यह है कि राज्य में जिस तरह से डेंगू के केस बढ़ रहे हैं, उसके मुकाबले फॉगिंग कम हो रही है। ऐसे में गांव व कस्बों में व्यापक तौर पर फॉगिंग करवाई जाए। साथ ही सभी उपायुक्त, सीईओ और जिला परिषद पंचायत क्षेत्रों में डेंगू पर रूटीन में प्रभावी नियंत्रण गतिविधियों को व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखने का निर्देश दें।

नवंबर में अकसर कम हो जाता है डेंगू का असर, इस बार स्थिति विपरीत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में तेजी से फैलता डेंगू चुनौती बना हुआ है। मानसून के बाद राज्य में डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। आमतौर पर अक्तूबर में डेंगू के मामले अंतिम स्तर पर होते हैं, जबकि नवंबर में तापमान में गिरावट के कारण यह तेजी से कम हो जाता है। डेंगू नियंत्रण गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से मजबूत करने की आवश्यकता है। इसलिए तुरंत ज्यादा से ज्यादा डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाए। उन्होंने बताया कि इसकी एक वजह 15 अक्तूबर से नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान में कम गिरावट आना भी है।

ऐसे हो रहा कार्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में डेंगू के केस की रोकथाम के लिए वेक्टर पाठ्यक्रम गतिविधियां व डेंगू पॉजिटिव घरों के आसपास फॉगिंग की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को सौंपी गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थानों (पीआर) पर फॉगिंग का जिम्मा है।

जांच किट उपलब्ध
जिलों में डेंगू से संबंधित जांच उपकरणों की कमी नहीं है। सोनीपत, जींद, रेवाड़ी, नारनौल, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में डेंगू जांच किट की कमी नहीं है। रोहतक में आठ किट हैं। झज्जर में 6 किट हैं और 20 किट के ऑर्डर भेजे गए हैं।
प्रदेश के 16 जिलों में औसतन 1300 लोग पहुंच रहे जांच करवाने।

जिला रोजाना औसतन जांच
सोनीपत 140 340
जींद 50            40
झज्जर 40 82
रेवाड़ी 150 43
रोहतक 250 124
नारनौल 5             53
अंबाला 80 103
करनाल 300 367
यमुनानगर 80 101
कुरुक्षेत्र 60 213
कैथल 40 40
हिसार 60 443
सिरसा 12 168
फतेहाबाद 12 71
भिवानी 25 86
चरखी दादरी 25 81

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top