Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हर दिन किसी न किसी मनोरंजन के मुद्दे पर बात करती है- मंत्री अनिल विज  

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हर दिन किसी न किसी मनोरंजन के मुद्दे पर बात करती है- मंत्री अनिल विज  

हरियाणा।  हिमाचल रोडवेज की एचआरटीसी बस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार मामले में विपक्षी दल सुक्खू सरकार को घेर रहे हैं। क्योंकि इस मामले में एचआरटीसी प्रबंधन ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

इस पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने हिमाचल कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार (सुखविंदर सुक्खू) हर दिन किसी न किसी मनोरंजन के मुद्दे पर बात करती है। मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि वे कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकते तो कभी उनके समोसे खो जाते हैं। अब वे इस बार वीडियो को देखने के लिए किसी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ हैं। क्योंकि उनकी हरकतें ही कुछ ऐसी हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को लिखित शिकायत दी थी कि 5 नवंबर को शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा। इसमें प्रबंधन ने दोनों से पूछा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में किसी भी राजनेता के विरुद्ध ऐसी वार्ता का ऑडियो चलाना उचित नहीं है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ऑडियो किसने चलाया। वहीं चालक-परिचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। डिप्टी डिविजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top