Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

कांग्रेस को जिस तरह से जनसमर्थन मिल रहा है, इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस को जिस तरह से जनसमर्थन मिल रहा है, इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सोनीपत।  हरियाणा के सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को जिस तरह से जनसमर्थन मिल रहा है, इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। सरकार ने 10 साल में कुछ नहीं किया। अब चुनाव से दो माह पहले घोषणाएं कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। हुड्डा नई अनाज मंडी में  आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इनेलो और बसपा गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने यह दिखा दिया कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर होगी। वोट काटने वाली पार्टियों को कोई नहीं पूछेगा। 10 नई फसलों पर एमएसपी लागू करने की घोषणा पर कहा कि भाजपा ने 10 साल से एमएसपी नहीं दी।

अब एक माह में कौन सी फसल पर एमएसपी देंगे, यह पता नहीं। किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी देने का वादा कांग्रेस ने किया है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बेटियों को नौकरी दी, भाजपा ने अपमान किया
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जो खेल नीतियां बनाई थी, उससे खिलाड़ी लाभान्वित हुए। कांग्रेस ने देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियों को सरकारी नौकरियां दीं, लेकिन भाजपा ने अपने हितों की मांग कर रहे खिलाड़ियों का अपमान किया। कहा कि कुलदीप शर्मा का आपने पिछले चुनाव में साथ नहीं दिया। इस बार उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करें।

भाजपा में साफ नजर आ रही गुटबाजी
पूर्व सीएम ने कहा भाजपा में गुटबाजी सामने आ रही है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भाजपा की मौजूदा विधायक के क्षेत्र में दूसरे प्रत्याशी का कार्यालय खुलवा रहे हैं। सरकार के बिना पर्ची, बिना खर्ची के दावे ढकोसला है। एचपीएससी की परीक्षा पास करवाने के लिए करोड़ों रुपये विजिलेंस ने पकड़े थे। यह सरकार के दावे को अपने आप फेल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top