Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी व आभूषण लेकर हुए फरार, मुकदमा दर्ज 

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी व आभूषण लेकर हुए फरार, मुकदमा दर्ज 

सोनीपत।  हरियाणा के सोनीपत के पॉश एरिया सेक्टर-12 में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी, आभूषण व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए। नकाबपोश चोर हाथ में पिस्तौल लेकर घर में घुसे थे। महिला ने ऑनलाइन सीसीटीवी देखा तो गेट खुला मिला। वह दिल्ली से वापस लौटी तो चोरी का पता लगा। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सेक्टर-12 निवासी नीरज चौधरी ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को घर पर तीन सेफ्टी लॉक लगाकर वह दिल्ली अपनी बहन के घर गई थी। रात को ढाई बजे चोर उनके घर में घुस गए। नीरज ने बताया कि रविवार दोपहर बाद जब उन्होंने ऑनलाइन अपने मोबाइल में घर के सीसीटीवी चेक किए तो घर का मेन गेट खुला हुआ दिखाई दिया। इस पर उन्हें शक हुआ। वह उसी समय दिल्ली से अपने घर लौट आई। घर के तीनों सेफ्टी लॉक टूटे हुए थे। अलमारियां, बेड और सूटकेस खुले पड़े थे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो 1.05 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन, दो कानों की बालियां और दो अंगूठियां, आर्टिफिशियल गहने और सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब थी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध
दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह किसी वाहन की आवाज होने पर घर के बाहर ग्रीन बेल्ट में लेटते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद घर में घुस जाते हैं। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

चेहरे पर बांध रखा था कपड़ा, हाथ में पिस्तौल
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। वह पूरे घर के अंदर घूमते दिखाई दे रहे हैं। बाद में मुख्य गेट से भाग जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top