Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री आफिस में की गयी तीन अहम नियुक्तियां, जानिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली 

मुख्यमंत्री आफिस में की गयी तीन अहम नियुक्तियां, जानिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली 

हरियाणा।  हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री आफिस (सीएमओ ) में तीन अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार ने वीरेंद्र सिंह बड़खालसा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी, तरुण भंडारी को सीएम का राजनीतिक सचिव और प्रवीण आत्रेय को मीडिया सचिव नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को लेकर कई दिनों से चर्चा थी। नई सरकार के चुने जाने के बाद तीन महीने के बाद इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई है।

सीएम के ओएसडी बने वीरेंद्र सिंह बड़खालसा पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी ओएसडी रहे हैं। वह सोनीपत की राई विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़खालसा के रहने वाले हैं। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े बड़खालसा किसानों के आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। वहीं, पंचकूला निवासी तरुण भंडारी पूर्व सीएम मनोहर लाल के पब्लिसिटी एडवाइजर रहे हैं। सांसद नवीन जिंदल व किरण चौधरी को कांग्रेस से भाजपा में लाने में उनकी अहम भूमिका रही है। हिमाचल में कांग्रेस के बागी विधायकों को हरियाणा में ठहराने में भी उनका नाम सामने आया था। पंचकूला के ही रहने वाले प्रवीण आत्रेय की गिनती भी मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी के करीबियों में होती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही थी। चुनाव के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी का मीडिया प्रबंधन भी आत्रेय के हाथ में था। वह पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी मीडिया सचिव रह चुके हैं।

राजनीतिक व मीडिया सलाहकार के पद खाली
तीन नियुक्तियों के बावजूद सीएमओ में अब भी कुछ पद खाली हैं। सरकार ने अभी तक सीएम के राजनीतिक सलाहकार और मीडिया सलाहकार के पद पर नियुक्ति नहीं की है। इस पद के लिए कई पूर्व मंत्री और वरिष्ठ मीडिया कर्मी लॉबिंग कर रहे हैं। राजनीतिक सलाहकार के पद के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल व सुभाष सुधा दौड़ में शामिल हैं। दोनों को सीएम का करीबी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top