Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

परिवहन मंत्री अनिल विज ने खरगे पर कसा तंज, कहा जो धर्म को नहीं समझता, उसे धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं

परिवहन मंत्री अनिल विज ने खरगे पर कसा तंज, कहा जो धर्म को नहीं समझता, उसे धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं

हरियाणा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। विज ने खरगे पर हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और केजरीवाल को यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर घेरते हुए झूठे वादों का जिम्मेदार ठहराया।

खरगे को माफी मांगनी चाहिए: विज
अनिल विज ने मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं के महाकुंभ में गंगा स्नान पर तंज कसा था। विज ने कहा कि खरगे ने गंगा में डुबकी लगाने को लेकर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करके पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। उन्हें पूरे हिंदू समाज से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।

विज ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अपनी आस्था और अनुष्ठान का पालन करने की आजादी है। उन्होंने कहा, “कोई पूर्व की ओर प्रार्थना करता है, कोई दक्षिण की ओर, तो कोई ध्यान करता है। यह सबकी व्यक्तिगत आस्था का विषय है। जो धर्म को नहीं समझता, उसे धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।”

केजरीवाल पर भी साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना नदी में प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाने पर विज ने पलटवार किया। विज ने कहा कि केजरीवाल अपने झूठे वादों से इस देश में जहर घोल रहे हैं। पिछले 10 साल से दिल्ली पर केजरीवाल का शासन है, लेकिन उन्होंने यमुना को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया। अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं। वहीं, विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई का जिम्मा पूरी तरह उनकी सरकार का था, लेकिन उन्होंने सिर्फ वादे किए और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top