Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत, एक जवान घायल 

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत, एक जवान घायल 

हरियाणा।  फतेहाबाद जिले के गांव बड़ोपल के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत हो गई। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस एक मामले में फरीदाबाद जेल में बंद कैदी रवि को पेशी के लिए फतेहाबाद कोर्ट लाई थी। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रवि को वापस जेल ले जा रही थी। रास्ते में बड़ोपल गांव के पास, फेमिली ढाबे के नजदीक, गाड़ी को लघुशंका के लिए रोका गया।

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में एक बदमाश और रवि को गोली लगी। बाद में रवि और एक अन्य बदमाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मारे गए बदमाश और घायल पुलिसकर्मी
एक बदमाश का शव बड़ोपल गांव के पास पड़ा है, जबकि दूसरे बदमाश का शव फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में है। वहीं, फायरिंग के दौरान कैदी रवि भी घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद पुलिस का एक जवान भी गोली लगने से घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात:
घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अभी इस मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है।

प्रारंभिक जांच:
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह हमला संभवतः रवि को छुड़ाने के लिए किया गया था। मारे गए बदमाशों की पहचान और उनके इरादों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top