हरियाणा। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कोई छोटा चुनाव नहीं है, यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है जो देश की दिशा तय करेगा। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में नई राह बनाई है। कहा कि कांग्रेस ने 55-60 वर्षों तक देश पर शासन किया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और कांग्रेस उन्हें हल करने में विफल रही।
