Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की तैयारियों का निरीक्षण

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की तैयारियों का निरीक्षण

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आगामी मेगा फूड इवेंट “वर्ल्ड फूड इंडिया 2024” की तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् का दौरा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन 19 से 22 सितंबर, 2024 के बीच किया जाएगा। दौरे के दौरान  पासवान के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, फिक्की और इन्वेस्ट इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रदर्शनी हॉल, सम्मेलन क्षेत्र और अन्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

पासवान ने तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने गुणवत्ता और दक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वर्ल्ड फूड इंडिया, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में नवीनतम नवाचारों और प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम में अत्याधुनिक प्रदर्शनी स्थल, विशेष मंडप और स्टार्टअप्स व नवप्रवर्तकों के लिए समर्पित क्षेत्र होंगे। यह आयोजन भारत की समृद्ध क्षेत्रीय खाद्य विविधता और वैश्विक मंच पर इसके बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित करेगा।

मंत्रालय वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 को एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए सक्रिय रूप से सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और संबद्ध मंत्रालयों के साथ समन्वय कर रहा है, जिससे भारत की वैश्विक खाद्य उद्योग में अग्रणी भूमिका को और अधिक मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top