Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

महिला की हार्ट अटैक से हुई मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, अंतिम संस्कार से पहले की गिरफ्तारी की मांग 

महिला की हार्ट अटैक से हुई मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, अंतिम संस्कार से पहले की गिरफ्तारी की मांग 

हरियाणा।  कैथल के कलायत में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायका परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उनकी बेटी के हार्ट अटैक होने से मौत होने की जानकारी दी गई। जबकि उसकी गर्दन और शरीर पर चोट के निशान है।

यही नहीं, उन्हें सूचना दिए बिना ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी थी, लेकिन मौके पर पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू की।

मृतका के भाई नरवाना निवासी सोनू ने बताया कि उसकी 34 वर्षीय बहन शिवानी का विवाह दो साल पहले ही कलायत के वार्ड नंबर नौ में हुआ था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन बिल्कुल ठीक-ठाक थी। जबकि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बीमारी का बहाना लगाया।

विवाह के एक महीने के बाद से उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद कई बार पंचायतें हुई और समझौता किया गया। अभी एक सप्ताह पहले भी वह अपने घर से वापस आई थी।

बुधवार शाम के समय जानकारी मिली कि उसकी बहन को अस्पताल में बीमारी के चलते ले जाया गया था। ससुराल वालों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आ गया है। मांग करते हुए कहा कि पुलिस उसकी बहन के अंतिम संस्कार से पहले ही उसके पति, सास, ससुर और नंनद की गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top