The Forth Pillar

National News Portal

उत्तराखंड

सहज- सरल भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गांववासी का हुआ निधन

गांववासी ने दून में ली अंतिम सांस

देहरादून। संघ- भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। वे 84 वर्ष के थे।

उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सरल- सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *