Breaking News
जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स- रेखा आर्या
जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग
मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग
चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी
चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी
आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  
नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  
शराब पार्टी में कहासुनी के बाद सलमान की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शराब पार्टी में कहासुनी के बाद सलमान की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.24 लाख रुपये, मामला दर्ज
अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.24 लाख रुपये, मामला दर्ज

लगातार दूसरे दिन भी छाया रहा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी 

लगातार दूसरे दिन भी छाया रहा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी 

हरियाणा।  हरियाणा में शनिवार को भी कोहरा छाया रहा। हवा का प्रवाह थमने के बाद से लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार रात से ही कोहरा छा गया था, जो शनिवार सुबह गहरा गया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

शनिवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने व हवा की गति धीमी पड़ने से वातावरण में कोहरा छा गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा, एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे ठंड में इजाफा होगा।

जींद में सुबह धुंध से मिली राहत
जींद में शनिवार को सुबह धुंध से राहगीरों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इसके चलते तापमान अधिकतम 16 तो न्यूनतम 7 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान कम होने से ठंड भी ज्यादा हुई। मौसम में आद्रता 90 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ धुंध से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम फिर से करवट लेगा। धुंध का असर दिन में कम तो रात को अधिक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर से करवट लेगा। 12 जनवरी को बादलवाई छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। रात के तापमान मे गिरावट आएगी। जबकि दिन के तापमान में इजाफा होगा। ठंड के साथ धुंध तथा कोहरा भी देखने को मिलेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट लेगा।

हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
हरियाणा में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से हरियाणा के कई शहरों में सुबह से तेज हवा चल रही है। इससे कुछ जगह से कोहरा हट गया है। हालांकि सोनीपत के आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई है।

हरियाणा में सबसे ठंडा सोनीपत दर्ज किया गया है। इस इलाके में न्यूनतम तापमान 5.9 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में फिर से गिरावट पर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने रविवार से फिर घने कोहरे की चेतावनी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top