Breaking News
सीएम धामी ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश
मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका- महाराज
अपने साथियों के साथ नहाने गया था युवक, तेज बहाव के चलते नहर में डूबा, 500 मीटर दूरी पर मिला शव
गृह मंत्री अमित शाह ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जनसमूह को दिलाया संकल्प
तमिल के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होगी तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4
बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 
गर्मियों में खाएं ये फल, पेट और दिमाग दोनों रहेगा ठंडा
गृहमंत्री अमित शाह आज भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में करेंगे रैली
लोकसभा चुनाव 2024 – पांचवें चरण में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 

फतेहाबाद में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सीएम नायब सिंह सैनी नहीं होंगे शामिल 

फतेहाबाद। रतिया व टोहाना के बाद अब 11 अप्रैल को फतेहाबाद में भाजपा की ओर से रैली रखी गई है। मगर इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल नहीं होंगे। फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड के पास अनाज मंडी में शाम 4 बजे होने वाली इस रैली को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आएंगे।

हालांकि, रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री के ही आने की चर्चा थी। मगर देर रात को शेड्यूल में बदलाव कर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ही आगमन की बात तय हुई। रैली की तैयारियों के लिए विधायक दुड़ाराम और भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि 5 अप्रैल को रतिया और 7 अप्रैल को टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में रैली की थी। इन दोनों रैलियों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल नहीं हुए थे। मगर फतेहाबाद की रैली में मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।

फतेहाबाद की अनाज मंडी में होने वाली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आना था। मगर उस दिन उनकी कहीं और व्यस्तता के चलते देर रात को शेड्यूल बदला गया है। अभी रैली में दो दिन का समय शेष है, बाकी मुख्यमंत्री का शेड्यूल बन गया तो मीडिया से साझा किया जाएगा। -प्रवीन जोड़ा, संयोजक, सिरसा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top