Breaking News
बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 
गर्मियों में खाएं ये फल, पेट और दिमाग दोनों रहेगा ठंडा
गृहमंत्री अमित शाह आज भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में करेंगे रैली
लोकसभा चुनाव 2024 – पांचवें चरण में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 
भयावह खतरा है लू की तीव्रता
13 वर्षीय नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार 
सिरसा हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, दंपती की मौके पर हुई मौत, बेटा- बेटी घायल 
जानें सनग्लासेस चुनने का सही तरीका, अलग-अलग चेहरे के हिसाब से चुनना चाहिए धूप के चश्मे
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन का किया एलान

फ्लाइओवर के पास अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस 

हरियाणा।  रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर  एक युवक की लाश मिली। युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 साल है। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त को लेकर पुलिस ने रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में भी शव मिलने की सूचना दी है।

पुलिस का कहना है कि  सूचना मिली थी कि हाईवे पर संगवाड़ी गांव के फ्लाइओवर के पास सर्विसलेन पर एक युवक की अर्धनग्न लाश पड़ी है। इससे काफी दुर्गंध उठ रही थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव के हाथ-पैर कपड़े से बंधे पाए। कुछ देर बाद ही बावल डीएसपी नरेंद्र सांगवान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल जांच जारी है।

शव से उठ रही दुर्गंध से आशंका है कि हत्या 2-3 दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। थाना कसैला की पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने बताया था कि सुबह करीब 10:30 बजे वह संगवाड़ी फ्लाईओवर के नीचे से निकल कर सर्विस रोड पर जयपुर से दिल्ली की तरफ अपने कार्य के लिए वह पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो काफी दुर्गंध आ रही थी। इस दौरान एक शव दिखाई दिया। आधे शरीर पर कपड़ा नहीं था। हाथ पैर बंधे हुए था। इसके बाद मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top