The Forth Pillar

National News Portal

बिज़नेस

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो ने सितंबर में बेचे 5,19,980 वाहन

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मासिक आधार पर 12.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर 2022 में 5,19,980 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने इससे एक माह पूर्व अगस्त में 4,62,608 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि सितंबर 2022 में घरेलू बाजार में 5,07,690 वाहन बेचे गए जबकि 12,290 वाहनों का निर्यात हुआ। हीरो मोटोकॉर्प ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 28 लाख से अधिक वाहन बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *