Friday, July 24, 2026
Latest:

The Forth Pillar

National News Portal

राष्ट्रीय

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात आई सामने, कई टुकड़ों में कटा हुआ मिला शव

दिल्ली- एनसीआर। श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *