The Forth Pillar

National News Portal

उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव की तारीख तय, 5 सितम्बर को होगा मतदान

देहरादून। उत्तराखण्ड की बागेश्वर विधानसभा सीट मतदान 5 सितम्बर को होगा। चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न हिस्सों में रिक्त सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।

17 अगस्त से नामांकन होंगे। 21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है। 5 सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को चुनावी नतीजा आएगा। बागेश्वर सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन‌ से खाली हुई थी। 2022 के चुनाव में यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस सीट पर एक बार फिर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *