The Forth Pillar

National News Portal

राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में उत्तराखण्ड के पारंपरिक रंग बिखरे

उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में हिस्सा ले सभी का मन मोहा

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है। इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखण्डवासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है। दल के सदस्यों में कमल किशोर, नोडल अधिकारी सूचना विभाग,  मदन मोहन सत्ती मीडिया कोर्डिनेटर, दल नायक सुल्तान सिंह चौहान, एवं चमन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी चौहान, चमन सिंह चौहान, श्रीमती सविता पन्त, श्रीमती सुनिता तोमर, दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती विभा नेगी, जगमोहन सिंह रावत, तारा दत्त जोशी,  खजान दत्त शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *