Breaking News
चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने खेत में पड़ा मिला युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कल खुलेंगे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 
आईपीएल 2024 के 58वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स
ब्राजील में भारी बारिश के चलते आई बाढ़, 100 लोगों की मौत
2029 तक पूरे देश से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी, कोई इनका नाम लेने वाला ही नहीं रहेगा- मुख्यमंत्री नायब सैनी
चारधाम यात्रा-2024 का हुआ औपचारिक शुभारंभ, मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
राजकुमार राव की श्रीकांत का नया गाना ‘जीना सिखा दे’ जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर
डेढ़ साल की बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, मामले की जांच कर रही पुलिस
जीजेयू में नए सत्र से मेडिकल कोर्स भी हो जाएंगे शुरू, सभी कोर्सों में 30-30 सीटें की गई निर्धारित 

कांग्रेस में जल्द शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह

हरियाणा।  पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। इस बारे में दस दिन पहले कांग्रेस हाईकमान को बता दिया था। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने वीरवार को गांव गंगाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। वह यहां पूर्व सरपंच सिकंदर की माता दर्शना देवी की तेरहवीं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली के पार्टी कार्यालय में कुछ हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा। उम्मीद है कि वह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। उनके बेटे के लंबे समय से मन में था कि भाजपा की विचारधारा उनके अनुरूप मेल नहीं खाती। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वह 42 साल रहे हैं। वह सभ्य तरीके की राजनीति करते हैं।

जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब भी कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाएंगे तो भी भाजपा की बुराई नहीं करेंगे। बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी, वहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि प्राथमिकता हिसार की रहेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत नहीं कर पाई है। इस मौके पर चौधरी छोटूराम विचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चहल, जयदीप छतैहरा, नरेश बुटाना, सुरेंद्र मलिक, राजेश मलिक, जगदीश वाल्मीकि व रणबीर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top